शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण, मईल/देवरिया। थाना मईल पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
विकास नाथ थानाध्यक्ष मईल ने बताया कि थाना मईल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-006/2026 धारा 137(2), 87, 64(2)एम बीएनएस व 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त सत्येन्द्र गोंड उम्र करीब 27 वर्ष निवासी थाना क्षेत्र मईल को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 15.09.2026 को पिण्डी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में उ0नि0 अजय कुमार राय, का0 इजहार अहमद व का0 संतोष कुमार चौधरी शामिल रहे। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


