LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लार में हिट वेव के शिकार कई लोगों की मौत

अस्पताल में बड़ी मरीजों की भीड़

 

लार में हिट वेव से आधा दर्जन कोमा में, तीन की मौत

सी एच सी लार पर दो घंटे के भीतर लू के शिकार पहुंचे लोग किए गए रेफर
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। तापमान का असर इस कदर जानलेवा हो गया है कि लार सरकारी अस्पताल पर दो घंटे में आधा दर्जन लोग हिट वेव से परेशान होकर पहुंचे। यहां से मरीज रेफर होते रहे और तीन ने दम तोड़ दिया। इस सूचना के बाद तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
लार और आसपास आज का तापमान 43 डिग्री पहुंच चुका था। दो घण्टो में करीब आधा दर्जन की मौत हुई है। दर्जनो रेफर किए गए हैं।
लार कस्बा के पश्चिम मुहल्ला निवासी आरिफ लारी पुत्र मास्टर अयूब रोज की तरह शाम को टहलने निकले थे। अचानक उन्हें बाजार में चक्कर आ गया। लार कस्बा के एक चाय की दुकान के समीप ब्रैंच पर बैठे और चल बसे। लोगों के अनुसार उन्हें पहले से शुगर था और आज गर्मी नहीं बर्दास्त कर सके। अस्पताल ले जाए गए जहां डाक्टर ने कहा कि इनकी तो मृत्यु हो चुकी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सी एच सी लार पर मात्र दो घण्टो में आधा दर्जन लोग हिट वेव से परेशान होकर पहुंचे। अस्पताल लाये गए हैं लोगों में लार के पश्चिम मुहल्ला निवासी मोहम्मद खालिद पुत्र स्व0 अब्दुल मोनाफ़ 48 वर्ष की लार अस्पताल में ही दम तोड़ दिए। अरविंद नाथ तिवारी निवासी उकिना कोमा में रेफर किए गए हैं। सोना देवी पत्नी श्री क्रांत तिवारी ग्राम बिरनी लार अस्पताल में ही दम तोड़ दी। रामचन्द्र प्रसाद पुत्र स्व0 फुलेसर ग्राम धमौली और बसंती देवी पत्नी रामदेव ग्राम पिपरा बांध को कोमा में लार अस्पताल से देवरिया के लिए रेफर किया गया।
फार्मासिस्ट डॉ हारून खान से बात की गई तो वे खुद परेशान दिखे। उनका कहना था कि दो लोग तो अस्पताल में ही मर गए। एक मरे हुए ही अस्पताल लाए गए थे। शेष लोगों को होश नहीं आ रहा था उन्हें देवरिया रेफर किया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार के चिकित्सक डॉ ए पी सिंह ने कहा कि अस्पताल में दो घंटे के भीतर आधा दर्जन मरीज लाए गए, जिनमें  तेज बुखार के लक्षण थे। कुछ को होश नहीं लौट रहा था तो उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!