उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

महराजगंज , आगामी 14 और 15 मार्च को प्रस्तावित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जीएसवीएस इंटर कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज पहुंचकर परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम तथा परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए जांच स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों के लिए क्लॉक रूम, पेयजल, पर्याप्त फर्नीचर और स्वच्छ शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की

जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी माहौल में संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा परीक्षार्थियों के प्रवेश और जांच प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी को असुविधा न हो। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि कुल 18240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जनपद में इसके लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!