सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने दिये निर्देश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीर्थयात्रियों के चयन, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चयनित तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया जाए। साथ ही यात्रा दल में एक चिकित्सा कर्मी को अनिवार्य रूप से शामिल करने तथा सभी यात्रियों के लिए मेडिकल किट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने ग्रामीण स्तर, ब्लॉक स्तर, तहसील स्तर एवं जिला स्तर पर नोडल एवं सह-नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के लिए निर्देश दिए।सूचना अधिकारी, ने बताया कि तहसील स्तर पर तहसीलदार, ब्लॉक स्तर पर बीडीओ तथा ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिलाधिकारी ने शैक्षणिक संस्थानों में सोमनाथ के इतिहास और महत्व पर चित्रकला व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश भी दिए। बताया गया कि 18 अप्रैल को जनपद से 10 तीर्थयात्री लखनऊ पहुंचेंगे और 19 अप्रैल को मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सोमनाथ के लिए रवाना होंगे, जहां वे विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बैठक में कई अधिकारी उपस्थित रहे।



