उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सड़क दुर्घटना में हरैया के शिवराज नामक व्यक्ति की मौत।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज

नगर पंचायत के लेदवा चौराहे से आज सायं करीब 6बजे शिवराज पुत्र भग्गू उम्र 70वर्ष निवासी हरैया मौलाही थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज अपने घर जा रहे थे। अचानक आलमचक के पास सामने से आ रहे अज्ञात ऑटो द्वारा ठोकर मार दिया गया, जिससे शिवराज गिर कर घायल हो गए जिन्हें काफी चोट लग गई। तत्काल उन्हें 108 एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी बृजमनगंज लाया गया जहां पर शिवराज को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । थानाध्यक्ष बृजमनगंज मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मौके पर स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है प्रार्थना पत्र मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!