उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज , उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी तरह शुचितापूर्णऔर नकलविहीन वातावरण में कराई जाए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग और अन्य अनुचित साधनों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में यह भी चेतावनी दी गई कि लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारियों, कर्मचारियों या पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की यह पहल परीक्षा की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!