LIVE TVउत्तर प्रदेशमनोरंजनराजनीतिराज्य

होली मिलन : तोहरो होई विदाई -कार्यकर्तन के गईलू भुलाई

होली मिलन समारोह में गूंजे फाग गीत, काली प्रसाद के साथ कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाई होली

होली मिलन समारोह में गूंजे फाग गीत, काली प्रसाद के साथ कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाई होली

रविशंकर तिवारी/स्वाभिमान जागरण मईल देवरिया

मईल । स्थानीय थानांतर्गत परड़ी गजराज के राज हृदय पैलेस में गुरुवार को होली मिलन समारोह एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पूर्व विधायक काली प्रसाद ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए होली के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का अमिट और पावन त्योहार है, जिसे शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। पुराने समय की परंपराओं को याद करते हुए उन्होंने कहा कि फागुन माह में गांव-गांव ढोलक और झाल की थाप पर फाग गीत गूंजते थे, लेकिन समय के साथ यह परंपरा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। वर्तमान में कुछ लोग ही इस सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि होली हमारी परंपरा और संस्कृति की धरोहर है, जो समाज को एक सूत्र में बांधती है।
अंत में उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए लोगों को जागरूक कर समाज से जोड़ने की अपील करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायक निहाल मिश्रा ने सिया निकले अवधवा की ओर होलिया खेले रामलला…”, और “गोरिया करी के श्रृंगार…” सुनील ठाकुर और सुनील सनेही ने होली गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम से निकले ज्यादातर लोग सुनील स्नेही की वही लाइन दुहरा रहे थे -“तोहरो होई विदाई…”। इसी गीत को सुनील स्नेही ने मंच से सुना कर सबकी वाहवाही बिटोरी थी।

होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका, अभय कुमार सिंह, कन्हैया जायसवाल , डॉ सज्जन मणि त्रिपाठी, अशोक पांडेय, कन्हैया तिवारी, हेमन्त कुमार भोला, कुँज बिहारी सिंह, मोदनवाल जायसवाल, किशोर प्रसाद, पंकज कुमार, अजीत मिश्रा, जीतू मिश्रा, धीरज कुमार मिश्र, राजू शुक्ला विद्या पाठक सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!