उत्तर प्रदेशधर्ममहाराजगंज

अमन और चैन के साथ मनाएं ईद-उल-अजहा का त्यौहार— मु० युनुस खान

नमाज़ में देश के अमन और शांति के लिए मांगें दुआएं

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

ईद उल अजहा का त्यौहार देश भर में इस 7 जून को मनाया जाएगा। ये त्यौहार तीन दिन तक मनाया जाता है इस दिन मुसलमान सूरज निकलने के बाद दो रकात नमाज वाजिब अदा करता है उसके बाद साहिबे निसाब ( शरई मालदार) मर्द और औरत तीन दिन तक अपने रब की रजा की खातिर जानवरों की कुर्बानी देते है ये सिलसिला 10 जिलहिज्जा

(7 जून ) से 12 जिलहिज्जा (9 जून) तक सूर्यास्त सूरज डूबने से पहले तक चलेगा। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष व पत्रकार युनुस खान ने बताया कि ईद उल अजहा का त्यौहार हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की याद में मनाया जाता है कुर्बानी उन्ही की सुन्नत है देश भर का मुसलमान इस सुन्नत की खुशदिली के साथ अदा करते है। उन्होंने लोगो से अपील कि की ऐसे जानवरों की कुर्बानी करें जिसकी हमे भारतीय कानून से इजाजत है ऐसे जानवरों की कुर्बानी बिल्कुल न करें जिन पर हुकूमत-ए-हिन्द द्वारा प्रतिबंध है। कुर्बानी के दिनों में साफ सफाई का खास ख्याल रखें क्योंकि इस्लाम में साफ सफाई को आधा ईमान करार दिया गया है अमन व सुकून के साथ ईद उल अजहा का त्यौहार मनाएं। कहा कि अच्छा मुसलमान अच्छा शहरी होने की जिम्मेदारी निभाते हुए कुर्बानी देते वक्त दूसरे मजहब की भावनाओं का खास ख्याल रखते हुए कुर्बानी को खुले में न करें किसी बंद जगह में कुर्बानी कर उसके अवशेष किसी गड्ढे में दफन कर दें, खून को नालियों में न बहने दें कुर्बानी के फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करें और बिरादराने वत्तन के जज्बात का ख्याल रखें।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!