उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सड़क पर खड़ी कार में या दुकानों में बैठकर शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान चला

क्षेत्राधिकार की अगुवाई में चला अभियान।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

नगर पंचायत बृजमनगंज में मिशन कार ओ बार
अभियान के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) बसंत सिंह ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। शुक्रवार शाम 6 बजे, उन्होंने देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों के आसपास स्थित खान-पान की दुकानों का निरीक्षण किया और शराब पीने वालों को चेतावनी दी।

सीओ ने विशेष रूप से बृजमनगंज के फरेंदा मार्ग पर स्थित शराब की दुकानों के पास संचालित खान-पान की दुकानों का जायजा लिया। उन्होंने वहां शराब पीने वालों को सख्त हिदायत दी और दुकानदारों को भी चेतावनी जारी की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और उनकी तलाशी भी ली।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना एक अपराध है। उन्होंने यह भी कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होता है।

अभियान के दौरान, सीओ ने पुलिस कर्मियों के साथ कस्बे में पैदल गश्त भी किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह, आलोक यादव और अर्चना यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!