उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

शिक्षक की अचानक मौत से परिवार सदमे में।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज

बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान रामनिवास के रूप में हुई। वह जूनियर हाई स्कूल सहजनवा बाबू में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत से परिजन सदमे में हैं।

 

रामनिवास ग्राम पंचायत फुलमनहा के टोला जगदेवपुर में अपने मकान में अकेले रहते थे। उनका परिवार गोरखपुर के गजपुर में रहता है। शुक्रवार की सुबह वह शौच के लिए शौचालय में गए। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर ग्रामीणों ने खिड़की से झांककर देखा।

शौचालय में रामनिवास बेहोश पड़े मिले। जब ग्रामीण मकान के अंदर पहुंचे तो पता चला कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। साथ ही घर वालों को भी सूचना दे दी गई है।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाही में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!