उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

वरिष्ठ कांग्रेसी व फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी के बड़े भाई का निधन, हुआ अंतिम संस्कार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।

फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी के बड़े भाई हनुमंत चौधरी का ९५ वर्ष की उम्र में निधन कल 26 दिसंबर को हो गया। आज उनका दाह संस्कार उनके पैतृक निवास सिंहपुर उनके गांव में माता-पिता के समाधि स्थल के निकट बगैचे में संपन्न किया गया। इस खबर को सुनते ही गांव ही नहीं बल्कि पूरे जनपद में शोक की लहर फैल गई और सैकड़ो लोग उनके आवास पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किए। इस अवसर पर गांव के तमाम गण मान्य लोगों के अतिरिक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी, बबलू सिंह, आनंद नगर के नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश लाल, शरदेंदु पांडे, विनोद सिंह, विराज वीर अभिमन्यु, राजू गुप्ता, रामनारायण चौरसिया,सफीक अहमद, देवी शरण दुबे अशोक चौरसिया, बबलू मौर्य, यशोदा लाल, सुदेश मोहन हनुमान कनौजिया, कुंज बिहारी निषाद, राजन शुक्ला, श्यामकरन पासवान छोटन गुप्ता मकसू चंदन तिवारी, राकेश तिवारी राम प्रताप सिंह,चंद्र प्रकाश सहित हजारों लोग उपस्थित रहे और नम आंखों से अन्तिम विदाई दी।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!