LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

कोलम्बस स्कूल में अंक पत्र वितरित

विशिष्ट स्थान पाये छात्र - छात्राएं हुए सम्मानित

स्वाभिमान जागरण देवरिया। आज कोलम्बस इण्टरनेशनल स्कूल , लार देवरिया के तत्वावधान में वार्षिक अंक पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया |


सर्वप्रथम परम्पराओं का निर्वहन करते हुए विधालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह जी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया | तत्पश्चात् कक्षा में विशिष्ट स्थान पाने वाले छात्र / छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उप-प्रधानाचार्य पदक प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया | और उनकी हौसला आफजाई किया जिससे भविष्य में इससे भी अच्छा प्रदर्शन कर सके |
सभी अभिभावक गण अपने अपने पाल्य के साथ निर्धारित कक्षाओं में जाकर अंक पत्र हासिल किया | कुछ नए अभिभावक दूर दराज से आए हुए विद्यालय का प्रधानाचार्य जी के साथ अवलोकन किया | इतनी सुविधाओ का एक ही जगह पाकर सभी लोग हतप्रभ रह गए सबसे आकर्षण का केन्द्र AI लैब रहा, वहाँ छात्रो/ छात्राओं द्वारा बनाए गए उपकरणो को देखा | वो उपकरण भी देखे जो भारत में AI समिट ( दिल्ली ) में यहाँ के छात्र ने प्रधानमंत्री जी के सामने प्रस्तुत किया था | और अपने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया था /
इस प्रकार आज का यह कार्यक्रम बड़े ही खुशनुमा माहौल में सम्पादित हुआ |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!