युवा मोर्चा : विशाल अध्यक्ष, सज्जू उपाध्यक्ष व सचिन महासचिव निर्वाचित

स्वाभिमान जागरण देवरिया
चमक चेहरे की नहीं, उनके किरदार की है।
खबर ये बाहर की नहीं, अपने लार बाजार की है।।
ये चार यार क्या चले, इनके साथ कारर्वाँ चलेगा।
बात गुरुर की नहीं, बात एतबार की है।।
समाजसेवी संस्था लार युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
देवरिया। शनिवार को समाजसेवी संस्था लार युवा मोर्चा की बैठक संयोजक अधिवक्ता प्रियेश नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में मोर्चा के केन्द्रीय कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जहां पर चुनाव प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई और दर्जनों नए सदस्यों को शामिल किया गया। मोर्चा की नए कार्यकारिणी के बदलाव में साहू विशाल कुमार गुप्ता अध्यक्ष, सज्जू लारी उपाध्यक्ष, सचिन महासचिव, वसीम सचिव, अश्वनी कुमार मीडिया प्रभारी, कोषाध्यक्ष सुनील पाण्डेय को बनाया गया। इसके अलावा जीनू अंसारी, सुरेन्द्र कुशवाहा को नए कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में जोड़ा गया। निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे अजहर लारी, अमर श्रीवास्तव व अन्य लोगों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। युवा मोर्चा की बढ़ते कार्यो व लोकप्रियता को देखते हुए कुछ नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। संस्था के पदाधिकारियों ने यह भी निर्णय लिया है कि जो सदस्य लगातार तीन बैठको में अनुपस्थिति रहेगा, उसे संगठन से हटा दिया जाएगा। इस अवसर पर दीपू गुप्ता, सुरेंद्र कुशवाहा, अफताब, सुनील पाण्डेय, दानिश लारी, सुजीत कुशवाहा, राजेश मोदनवाल,रमन गुप्ता,विकास खरवार, दानिश अंसारी, रमीज लारी, टीपू लारी, राजू सैनी, आदि दर्जनों संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
नई ऊर्जा व उत्साह के साथ होंगें बेहतर कार्य : विशाल
नवनिर्वाचित अध्यक्ष साहू विशाल कुमार गुप्ता ने कहा कि जो जिम्मेदारी पुनः दी गई है उसे बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा। नई ऊर्जा व उत्साह के साथ समाजहित में बेहतर कार्य होंगें। समाज मे सामाजिक कार्य हेतु युवा मोर्चा सदैव अगली पंक्ति में दिखाई देगा।



