दशहरा विशेष : अष्टमी का व्रत आज, कन्या पूजन कल, दो अक्टूबर को मनेगा दशहरा
देवाश्रम मठ लार पर पीठाधीश्वर स्वामी अभयानन्द गिरी ने शुरू कराया मानस पाठ


स्वाभिमान जागरण देवरिया
देवाश्रम मठ लार पर आज से अखंड राम चरित मानस पाठ प्रारम्भ हुआ। मठ लार के पीठाधीश्वर स्वामी अभयानंद गिरि ने मठ परिसर स्थित चंन्द्रेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान से पूजन कराया।
मठ लार पर दशहरा के अवसर पर कई कार्यक्रम होते हैं। यहां दशहरा के दिन नीलकंठ के दर्शन करा कर उन्हें आजाद किया जाता है। मठ परिसर में नील कंठ दर्शन का कार्यक्रम दशहरा के दिन दो अक्टूबर को शाम चार बजे होगा। उक्त जानकारी मठ के महंत स्वामी अभयानन्द गिरि जी महराज ने दी।

संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य देवानंद मिश्र ने दशहरा पर्व के बारे में बताया कि यह पर्व शक्ति की उपासना व श्री राम विजय का प्रतीक है। आज मंगलवार को अष्टमी का व्रत है। बुधवार पहली अक्टूबर नवमी का व्रत है, इसी दिन कन्या पूजन और हवन के बाद प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। दो अक्टूबर को दशहरा का पर्व धूम धाम से मनेगा।



