फतेहपुर

बजरंग दल हिंद ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

खखरेरू / फतेहपुर बजरंग दल हिंद ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर कथित अत्याचारों और हाल में हुई निर्मम हत्याओं के विरोध में भारत के राष्ट्रपति को एक विस्तृत ज्ञापन प्रेषित किया। संगठन ने भारत सरकार से इस गंभीर विषय में तत्काल हस्तक्षेप करने तथा संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।

ज्ञापन में विशेष रूप से दीपू चंद्र दास की हत्या का हवाला देते हुए दावा किया गया कि बांग्लादेश में इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा निर्दोष हिंदू युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है, जिसमें एक युवक को बांधकर जिंदा जलाने जैसी घटनाएं शामिल बताई गईं।

संगठन का आरोप है कि पिछले कई महीनों से वहां हिंदू समुदाय के खिलाफ धार्मिक उत्पीड़न बढ़ा है। इसमें महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन, घरों से बेदखली और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना शामिल बताया गया है।

बजरंग दल हिंद ने भविष्य में हिंदुओं पर बढ़ते संकट को देखते हुए भारत सरकार से उनकी सुरक्षा, मौलिक अधिकारों और धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाने का अनुरोध किया है।

इस मुद्दे को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी किए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष रवि पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!