फतेहपुर

मारपीट का मामला: पीड़ित महिलाओं ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

खखरेरू/फतेहपुर क्षेत्र के जहांगीरनगर गहुरे गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पीड़ित महिलाओं ने न केवल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, बल्कि स्थानीय पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता हसीना बानो और शबनम बानो द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 25 दिसंबर की शाम लगभग 5 बजे इम्तियाज अहमद, इश्तियाक अहमद, सयमा और हिना ने जमीनी विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की, जिसमें दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आईं।
पीड़िताओं का आरोप है कि घटना के बाद वे स्थानीय थाने पहुंचीं, जहां प्रारंभ में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें चिकित्सीय परीक्षण के लिए फतेहपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई।
हालांकि, बाद में थाने में तैनात इंस्पेक्टर द्वारा रेफरल से संबंधित कागजात छीन लिए गए और केवल चालान की कार्रवाई कर दी गई।
पीड़ित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए तथा उनका जिला अस्पताल में समुचित मेडिकल परीक्षण कराया जाए।
इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह का कहना है कि इनका जमीन को लेकर विवाद विवाद हुआ है जिसमें दोनों पक्षों के विरुद्ध कारवाही की गई है मेडिकल रिफर का पर्चा छीनने कि बात गलत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!