उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजस्वास्थ्य

मुख्य चिकित्साधिकारी ने सीएचसी बृजमनगंज का किया निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने गुरुवार सायं लगभग 7 बजे बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई जगह अस्पताल परिसर में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और तुरन्त सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान, सीएमओ ने प्रसव कक्ष, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, डेंटल विभाग और आयुष्मान कक्ष सहित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन सभी क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का मूल्यांकन भी किया।

अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की खराब स्थिति पर सीएमओ ने विशेष रूप से नाराजगी जताई। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के विशेष इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। सीएमओ ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा गंदगी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, डॉ. निरंजन अग्रहरी, फार्मासिस्ट राजेश त्रिपाठी, शिव पूजन और अजय पाल सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!