उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ग्रामीणों ने विशालकाय अजगर को रोहिन नदी में छोड़ा।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।

महाराजगंज जनपद के थाना पुरंदरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रघुनाथपुर टोला काशीपुर में एक विशालकाय अजगर झाड़ी में छिपा था। जिसको ग्रामीणों ने देखा, ग्रामीणों ने बताया कि अजगर करीब 12 से 13 फीट लंबा था। विशालकाय अजगर देख लोगों ने वन विभाग को सूचना दी जब तक वनकर्मी मौके पर पहुंचते ग्रामीणों ने अजगर को पड़कर पास के रोहिन नदी में छोड़ दिया। इस संबंध में जब वन दरोगा अशोक कुमार गुप्त ने बताया कि मौके पर पहुंचे उस से पहले ग्रामीणों ने नदी में अजगर को छोड़ दिया था, खोजबीन जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!