उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को सम्पन्न।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा की गई। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि सड़कों के किनारे आवश्यक साइनेज (संकेतक बोर्ड) लगाए जाएं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित आवागमन में सुविधा मिल सके। अधिशासी अभियंता आर. के. मिश्रा ने बताया कि जिले के 11 ब्लैक स्पॉट पर साइनेज, रिफ्लेक्टिव टेप, रिपीटेड बार एवं आवश्यक चौड़ीकरण कर सुरक्षा उपाय किए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सड़कों पर मानक अनुसार बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने तथा सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई कराने के निर्देश दिए। विशेष रूप सेमहराजगंज गोरखपुर मार्ग को अधिक सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया। एआरटीओ को वाहनों की फिटनेस जांच सख्ती से कराने और मानक विहीन वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस व परिवहन विभाग को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!