स्वर्गीय भद्रसेन सिंह की पुण्य तिथि पर पुरस्कृत हुए छात्र -छात्राएं
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक नहीं पहुंचे, ऑन लाइन संबोधन

स्वर्गीय भद्रसेन सिंह की पुण्य तिथि पर पुरस्कृत हुए छात्र -छात्राएं
पांडे एन डी देहाती/ स्वाभिमान जागरण
देवरिया। एक दिवंगत शिक्षक की पुण्य तिथि उनके बेटे हर वर्ष धूमधाम से मनाते हैं। दिवंगत शिक्षक के शिक्षा की ज्योति अखंड रूप से जलती रहे इसके लिए हर वर्ष अच्छे प्रयास होते हैं। इस वर्ष दिवंगत शिक्षक की चौदहवीं पुण्य तिथि पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में कई नामचीन हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अपरिहार्य कारणों से उपस्थित तो नहीं हुए लेकिन समारोह को ऑन लाइन संबोधित कर सभी का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, हरपाल सिंह जग्गी, डा चन्द्रसेन सिंह, प्रोफ़ेसर हेमाशु सेन मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
देवरिया के एसपी व्रिकान्त वीर ने ठाकुर भद्रसेन सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं- ठाकुरभद्रसेन सिंह स्मृति अंतर्जनपदीय वाद विवाद प्रतियोगिता एवं ठाकुर भद्रसेन सिंह स्मृति विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं पुरस्कार की धनराशि प्रदान की। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 2500 की धनराशि प्रमाण पत्र एवं चल वैजयंती प्रदान किया जाता है। द्वितीय स्थान पर आने वाले विजेता प्रतिभागियों को 2100 की धनराशि ,प्रमाण पत्र ,मेडल एवं चल जयंती तथा तृतीय स्थान के छात्रों को 1800 रुपए की धनराशि, प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान किया जाता है। सांत्वना पुरस्कार हेतु 1500 की धनराशि, प्रमाण पत्र एवं मेडल दिया गया।ठाकुर भद्रसेन सिंह स्मृति अन्तर्जनपदीय वादविवाद प्रतियोगिता में अनेक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन थी। ठाकुर भद्रसेन सिंह स्मृति अंतर्जनपदीय वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रूपन चंद हाई स्कूल एवं जूनियर हाई स्कूल रोपन छपरा की राधा साहनी और नेहा साहनी रहीं । प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर कोहरा सुतावर इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा आलिया खातून और खुशी तिवारी ने स्थान सुनिश्चित किया। तृतीय स्थान पर कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल ,लार के आयुष मौर्य अदिति रहे । सांत्वना पुरस्कार जूनियर हाई स्कूल ,रोपन छपरा के बच्चों आशीष गुप्ता, तरन्नुम खातून ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में सुश्री गोल्डी मिश्रा को विशेष पुरस्कार प्राप्त हुआ।ठाकुर भद्रसेन सिंह विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के छात्राओं -उजाला चौहान और रिद्धि गुप्ता ने प्राप्त किया। इनके विज्ञान मॉडल का विषय था राजकीय मार्ग पर सुरक्षित यू टर्न। विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान पर अखिलेश कुमार और अनुराग कुशवाहा ने संयुक्त स्थान सुरक्षित किया। कंपोजिट विद्यालय के अखिलेश कुमार का विषय था यांत्रिक ऊर्जा का साइकिल से उपयोग एवं अनुराग कुशवाहा तथा गुलशन चौहान का विषय था सुसाइड से सुरक्षित छात्रावास। विज्ञान प्रदर्शनी में तृतीय स्थान आंजनेय पब्लिक स्कूल के छात्रों सिद्धार्थ चौहान और हिमांशु चौहान को प्राप्त हुआ इनका विषय था स्मार्ट ट्रैक्टर। विज्ञान प्रदर्शनी में विशेष पुरस्कार प्राप्त करने वाले विकास कुमार (कंपोजिट विद्यालय) का विषय था चंद्रयान-2, दूसरा विशेष पुरस्कार मटियरा के प्रिंस कुमार को कम पानी से प्रेशर पंप विषय पर प्रदान किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में सांत्वना पुरस्कार युवराज और हिमांशु यादव आंजनैय पब्लिक स्कूल को प्राप्त हुआ जिनके माॅडल का विषय था प्रदूषण का नियंत्रण और मुक्त बिजली शहर। ठाकुरभद्रसेन सिंह स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता की आयोजक प्रोफेसर हेमांशु सेन एवं ठाकुर भद्रसेन सिंह सिंह स्मृति विज्ञान प्रदर्शनी की आयोजक प्रोफेसर सविता रानी सिंह है। विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर ध्रुवसेन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।



