उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजस्वास्थ्य

शिविर में करें अधिक से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग-डॉ. वीवी सिंह।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

 

महराजगंज डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह ने मंगलवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर अमरूतिया पर निर्देश दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ सिंह ने मंगलवार को उक्त दोनों अस्पतालों पर कैंसर तथा टीबी जांच के लिए स्क्रीनिंग कैम्प का जायजा लिया।आयोजित कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प का निरीक्षण किया तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर अमरूतिया पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूजा द्वारा 15 मरीजों की ओपीडी किया गया था। पहली से 24फरवरी तक 91 मरीजों को ई-संजीवनी की सेवा दी गई। यहां पर 1175 लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत एनसीडी स्क्रीनिंग की गई है। जिस पर डिप्टी सीएमओ ने संतोष व्यक्त किया। इसके बाद करीब एक बजे डिप्टी सीएमओ नगरीय प्राथमिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर चिकित्सा अधिकारी डॉ नमिता गुप्ता द्वारा 29 मरीजों की ।डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह ने किया नगरीय पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर अमरूतिया का निरीक्षण ओपीडी की गई थी जबकि दस लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग के दौरान मुख के कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, छाती का कैंसर, बीपी और सुगर तथा टीबी के लक्षण वाले मरीजों की सघन स्क्रीनिंग की जानी है ताकि एनसीडी के मरीजों की समय से पहचान की सके और समय से उनकी जांच और इलाज शुरू की जा सके। स्क्रीनिंग का मुख्य उद्देश्य कैंसर से होने वाली मृत्यु दर में कमी लाना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!