खतौनी सुधार हेतु पैसा मांगने वाला लेखपाल सस्पेंड
एसडीएम ने किया तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

स्वाभिमान जागरण देवरिया। जिलाधिकारी देवरिया के जनता दर्शन में अंगद यादव पुत्र रामएकबाल यादव निवासी चांदपलिया द्वारा शिकायती प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया कि खतौनी में खातेदार के अंश सुधार एवं नाम संशोधन हेतु आवेदन देने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा समयानर्गत अंश सुधार एवं नाम संशोधन की कार्यवाही नहीं की जा रही है एवं अनुचित धन की मांग की जा रही है। शिकायती प्रार्थना-पत्र की प्रारंभिक जांच कराई गई। जांच के उपरांत क्षेत्रीय लेखपाल राजीव यादव प्रथम दृष्टया दोषी पाये गये इसके अतिरिक्त धनउगाही का भी तथ्य प्रकाश में आया। प्रारंभिक जांच में दोषी पाये जाने पर आरोपी कर्मचारी राजीव यादव लेखपाल को उप जिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए जांच अधिकारी नायब तहसीलदार भटनी हरि प्रसाद को नामित कर आरोपों की विस्तृत जांच की कार्यवाही प्रारंभ करनें के निर्देश दिये गये।



