अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पैंतीस साल पुराने मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज

पुलिस ने एक मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। फरेंदा कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि वांछित अभियुक्त मोहम्मद हसन उर्फ कोमल को छतरीपुल के पास से मंगलवार को पकड़ा गया हैं। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 134/2025 के तहत मामला दर्ज था।अभियुक्त पर उत्तर प्रदेश गोवंश निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 के तहत मुकदमा दर्ज था।मोहम्मद हसन परसाबेनी टोला जंगलीपुरवा का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर चल रहे वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 3 जून को दोपहर करीब 2 बजे छतरीपुल से 200 मीटर पहले आम के बाग के पास से उसे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी में वरिष्ठ उप-निरीक्षक दुर्गेश कुमार वैश्य, उप-निरीक्षक कलीमुल्ला खां, हेड कांस्टेबल ओमकार पासवान, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार यादव और कांस्टेबल राजेश पासवान की टीम शामिल थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!