उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

क्विज प्रतियोगिता के मेधावियों को किया गया पुरस्कृत।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज, महराजगंज।

बृजमनगंज बीआरसी परिसर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विकास खंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विकास खंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय के कक्षा छह से आठवीं तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख उदयराज यादव ने मेधावी 10 छात्र छात्राओं को शील्ड व लेखन समाग्री प्रदान कर पुरस्कृत किया। साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अगनित कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, विनय कुमार, सुग्रीव गुप्ता, नागेन्द्र चौरसिया, मनोज जायसवाल सहित अन्य संघ के पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!