LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लार में 26 वर्षीय युवक का शव बांस की कोठी से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

स्वाभिमान जागरण, देवरिया |

देवरिया। लार थाना क्षेत्र के लार-रोपन छपरा मार्ग पर ग्राम एकसरहा टोला के पास शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक 26 वर्षीय युवक का शव बांस की कोठी से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मृतक की पहचान परासी गांव निवासी दुर्गेश पाल पुत्र रामदयाल (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार दुर्गेश गुरुवार को घर से लार जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे तो एकसरहा गांव के पास बांस की कोठी से शव लटका देखा। ग्रामीणों ने तुरंत लार थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर लार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया।

लार थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि –
“शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या कोई अन्य घटना।”
रिपोर्ट और साक्ष्य संकलन के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!