उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पूर्व जिला पंचायत सदस्या स्व.कौशल्या देवी की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज ।

 

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता तुलसीराम गौंड की पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्या स्व. कौशल्या देवी की प्रथम पुण्यतिथि आज सोमवार दोपहर नगर पंचायत बृजमनगंज के आजाद नगर ,आमाकोट में सभासद जयप्रकाश गौंड के आवास पर श्रद्धांजलि सभा और सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

श्रद्धांजलि सभा के उपरांत गरीबों, साधु संतों आदि लोगों को कंबल एवं वस्त्र वितरित किए गए, और इसके उपरांत सहभोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।

स्व.पूर्व जिला पंचायत सदस्या कौशल्या देवी के पति भाजपा के वरिष्ठ नेता,अपने समय के पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे, जिनकी ख्याति जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक थी। उनके पुत्र जेपी गौंड जो इस समय नगर पंचायत के सभासद और भाजपा युवा नेता है। श्रद्धांजलि सभा के बाद उनके परिजनों ने शांति पाठ, हवन का आयोजन किया। इस दौरान दिवंगत आत्मा को याद करते हुए क्षेत्र के असहाय ,साधु संतों एवं गरीबों को कंबल एवं वस्त्र भेंट कर सभी उपस्थित लोगों को सहभोज कराया गया।

इस अवसर पर सैकड़ो लोगों सहित नगर के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!