उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सर्विलांस सेल ने 121 खोया मोबाइल बरामद किया।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

सर्विलांस सेल महाराजगंज ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए जनपद के विभिन्न स्थानों से गुम हुए 121 मोबाइल फोन बरामद किए हैं ।बरामद मोबाइल फोन को कुल अनुमानित कीमत रु. 2633016 आंकी गई है। मोबाइल मालिकों की पहचान कर उन्हें सुपुर्दगी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । यह सफलता सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक श्याम निवास राय के नेतृत्व में प्राप्त हुई। टीम के उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेट बी शिवानंद पासवान ,हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार राजभर, कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव ,नीरज कुमार गौड़, सूरज गुप्ता शामिल है आधुनिक तकनीकी विश्लेषण एवं सर्विलांस ट्रैकिंग के माध्यम से मोबाइल फोन का पता लगाकर उन्हें विभिन्न स्थानों से बरामद किया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सर्विलांस सेल की इस सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए कहा कि महाराजगंज पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है ।उन्होंने जनपद वासियों से अपील की मोबाइल फोन के गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत सर्विलांस सेल अथवा नजदीकी थाने में सूचना दें ।ताकि समय रहते हुए आवश्यक कार्यवाही करते हुए मोबाइल की बरामदगी की जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!