देवरियाब्रेकिंग न्यूज़

बिजली की चपेट में आने से किशोरी की मृत्यु

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया । लार थाना क्षेत्र अंतर्गत भठवा पांडे की रहने वाले राजेश यादव की 14 वर्षीय पुत्री अर्चिता यादव घर के पास खड़ी थी कि अचानक 440 वोल्ट विद्युत का तार टूट कर गिर गया जिसकी चपेट मे आने से तत्काल मौके पर मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा दवा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले जाया गया।डॉक्टर द्वारा इलाज हेतु चेक करने के उपरांत मृत घोषित किया गया।इसकी सूचना थाना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस देवरिया भेजवाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!