उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री व विशेष गहन पुनरीक्षण का किया औचक निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज बड़हरा रानी में चल रहे फार्म रजिस्ट्री विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर)कार्यक्रम के आयोजन का निरीक्षण किया ।पंचायत भवन पहुंचकर उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति का समीक्षा किया ।बताया कि ग्रीन सूची के 28 तथा सूची के बाहर 12 किसान की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है ।डीएम ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने व ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए ।किसानों से सीधे संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में अधिकांश कृषि योजनाएं ,सब्सिडी ,खाद, बीज वितरण जैसी सुविधा केवल पंजीकृत किसानों को ही प्राप्त होगी ।रजिस्ट्री से वास्तविक किसानों की पहचान होगी और फर्जीवाड़ी पर रोक लगेगी। उन्होंने सभी किसानों से समय पर फार्मर रजिस्ट्री करवाने की अपील की और एसआईआर की तहत बीएलओ द्वारा मत प्रपत्रों के वितरण प्राप्त भरवानी की समीक्षा की बीएलओ सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया की सभी को मत प्रपत्रों का वितरण कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने डिजिटाइजेशन कार्य समानांतर रूप से करने और संलग्न तस्वीरों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य त्रुटिरहित व पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है जिसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी ।निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पराली ना जलाने का भी सुझाव दिया ।इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!