देवरिया

नाले के पास मिला वृद्ध का शव 

मईल ।स्थानीय चौराहे के पूरब शनिवार की शाम को कुछ लोगों ने सड़क के किनारे पानी में तैरती हुई एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव देखा।लोगों ने इसकी जानकारी मईल पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज व एस आई अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये और लोगों की मदद से पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर लोगों से पहचान करायी। तो शव की पहचान गोड़वली गांव निवासी वशिष्ट सिंह 65वर्ष पुत्र स्व राम नारायण सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जानकारी स्वजन को दिया।स्वजन ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान किया। लोगों का अनुमान है कि वे शौच के लिए गये होंगे ।पानी मे गिरने से उनकी मौत हो गयी होगी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!