चाकू के साथ एक गिरफ्तार
उप निरीक्षक संतोष यादव ने की कार्रवाई

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
लार थाने के उप निरीक्षक संतोष यादव संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति, वाहन , की जांच पड़ताल में थे कि तकिया धरहरा तिराहा पर जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति किसी को जान से मारने हेतु कहता हुआ तकिया धरहरा बांध तिराहा/चौराहा की ओर जा रहा है। और उसके पास एक चाकू भी है जो जेब से निकालकर कभी कभी हाथ में ले लेता है तो कभी जेब में रखा लेता है यदि आप लोग जल्दी करें तो पकड़ा जा सकता है और किसी बड़ी घटना होने से बचाया जा सकता है। उ0नि0 मुखबिर द्वारा बताये गये बात पर विश्वास कर मय हमराह को अवगत कराते हुए मुखबिर खास को साथ लेकर उसके बताये गये स्थान की ओर रवाना हो गया। मुखबिर खास तकिया धरहरा गांव के बंधा वाले चौराहा पक्की सड़क के पास खड़े रहे व्यक्ति को ओर इशारा कर हट बढ़ गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम दयाशंकर यादव पुत्र स्व० अरथ यादव ग्राम तकिया धरहरा थाना लार जनपद देवरिया बताया। जामा तलाशी में व्यक्ति के पहने लोवर पैण्ट के दाहिने जेब से एक काला रंग का चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया।


