LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

देवरिया: रेल हादसे में अज्ञात महिला की मौत, शव शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखवाया

देवरिया: रेल हादसे में अज्ञात महिला की मौत, शव शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखवाया

देवरिया। थाना मईल क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना का विवरण
थानाध्यक्ष मईल विकास नाथ के अनुसार दिनांक 23.07.2026 को समय लगभग 21:00 बजे थाना क्षेत्रान्तर्गत महर्षि देवरहा बाबा हाल्ट (चकरा हाल्ट) रेलवे लाइन पर एक अज्ञात महिला ट्रेन से कटकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय देवरिया में उसकी मृत्यु हो गई।

अज्ञात शव का विवरण
– लिंग/आयु: महिला, अनुमानित आयु लगभग 60 वर्ष
– हुलिया: रंग गेहुआं, नाक-कान सामान्य, कद मध्यम, शरीर एकहरा
– पहनावा: नीले रंग की चैकदार साड़ी व काले रंग का ब्लाउज

शव को नियमानुसार पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त न होने पर उसे मोर्चरी हाउस देवरिया में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस द्वारा अन्य थानों में गुमशुदगी की जांच की जा रही है। शिनाख्त होने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को इस महिला के बारे में जानकारी हो तो वह थाना मझौल या मोर्चरी हाउस देवरिया में संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!