प्रयागराज

एकल अभियान की मासिक बैठक धाता में हुई सम्पन्न

फतेहपुर एकल अभियान धाता क्षेत्र की मासिक बैठक विश्व मानव रूहानी आश्रम जाजीपर धाता में संच सचिव अजीत कुमार गौतम व संच प्रमुख जीवन बाबू की उपस्थिति में ऊं के उच्चारण के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में गतमाह में किए गए कार्यों की समीक्षा व रिपोर्टिंग करते हुए जीवन बाबू प्रजापति ने जनवरी माह में एकल सप्ताह के अंतर्गत 6 जनवरी से 12 जनवरी तक होने वाले, ग्राम परिक्रमा शोभा यात्रा, स्वच्छता अभियान,युवा दिवस , स्वामी विवेकानंद जयंती, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता इन सभी कार्यक्रमों की योजना बनाई। अंचल गतिविधि प्रमुख राजेश प्रसाद ने सभी कार्यक्रमों में ग्राम समितियों का भी भरपूर सहयोग मिले इसके लिए अभी से सभी लोग तैयारी में लगें और राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का समारोह प्रत्येक विद्यालय ग्राम में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीवन बाबू प्रजापति, राजेश प्रसाद, अजीत कुमार गौतम,सूर्यनारायण शुक्ला, कामिनी देवी,कोमल,सीमा,मंजू सिंह समेत 20 ग्राम पंचायतों की आचार्या बहनें व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!