दो जनवरी को मझौलीराज में आएंगे सदर विधायक डॉ शलभ मणि
पशु तस्करों द्वारा दो ब्राह्मणों की हत्या पर प्रस्तुत करेंगे अपनी संवेदना

एन डी देहाती / स्वाभिमान जागरण

सलेमपुर। मझौलीराज के चौबे टोला निवासी सौरभ चतुर्वेदी (22) वर्ष पुत्र स्व. संजय चतुर्वेदी व आशुतोष पांडेय (30) पुत्र पुत्र रमेश पांडेय की मृत्यु पर अपनी संवेदना प्रस्तुत करने देवरिया सदर के विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी 2 जनवरी को मझौलीराज पहुंचेंगे।
भगड़ा भवानी के समीप 10 दिसंबर को पशु तस्करों ने दोनों को अपने वाहन से कुचल दिया था। सौरभ चतुर्वेदी की घटना स्थल पर जबकि आशुतोष पाण्डेय की लखनऊ केजीएमयू में मृत्यु हो गयी थी।
प्रशासनिक तौर पर तत्काल प्रभाव से मझौली राज चौकी के प्रभारी रंजय कुमार को सस्पेंड कर दिया गया था। पुलिस की आठ टीमें पशु तस्करों के गिरफ्तारी के लिए लगा दी गयी। सलेमपुर के थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी ने इस मामले में दो लोगों को जेल भेज दिया। पुलिस पर पशु तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगने लगा। दरअसल जो दो लोग जेल भेजे गए वे मुख्य आरोपी नहीं थे बल्कि मुख्य आरोपी के रिस्तेदार थे। क्षेत्रीय नागरिक लगातार यह मांग कर रहे कि इनकाउंटर की कार्रवाई हो।
पुलिस की आठ टीमें मुख्य आरोपियों को नहीं तलाश पाई इसे लेकर लोगों में गुस्सा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मृतक परिवारों के प्रति कितनी संवेदना दिखाई? कितना सहयोग किया? यहां तक कि कितनों ने हाल चाल लिया? इन सवालों की गूंज केवल सलेमपुर और देवरिया ही नहीं लखनऊ के गलियारों में गूंजने लगी। जब बात देवरिया के सदर विधायक डॉ शलभ मणि के क़ानों तक यह बात पहुंची तो उन्होंने फैसला किया कि वे दो जनवरी को वे मझौलीराज पहुंचेंगे और मृत ब्रह्मण कुमारों के कातिलों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग रखेंगे व परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करेंगे।



