संस्कृत भाषा के उत्थान हेतु श्रेष्ठतम प्रयत्न पर दिया जोर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज आनंदनगर में शनिवार को संस्कृत गौरव परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को संस्कृत अध्ययन हेतु प्रोत्साहित किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृत भारती प्रांत संगठन मंत्री जोखन पांडेय संस्कृत भाषा में अपना उद्बोधन दिया तथा ग्राम ग्राम व नगर नगर में संस्कृत भाषा की उन्नति पर जोर दिया, छात्राएं अत्यंत उत्साहित रहीं प्रांत संगठन मंत्री ने संस्कृत भाषा को जन जन तक पहुंचने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने संस्कृत भाषा के उत्थान हेतु श्रेष्ठतम प्रयत्न पर जोर दिया। संस्कृत भारती की अध्यक्षा डॉ ज्योति सिंह ने संस्कृत गौरव परीक्षा में आए सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक समुदाय से संस्कृत के सर्वांगीण उत्थान हेतु विनम्रता पूर्वक आग्रह किया। संस्कृत भारती के नगर मंत्री तरुण तिवारी ने वैदिक व अलौकिक मंगलाचरण द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया, प्रिया चौरसिया ने सरस्वती वंदना किया। कार्यक्रम के पृष्ठ भाग में उपस्थित होकर सभी कार्यों का क्रियान्वयन तनवीर अहमद ने किया। इस गौरव परीक्षा में प्रमुख रूप से निर्णायक लुंबिनी संस्कृत विद्यालय से अंशुल सिंह प्रधानाचार्य, हिंदी प्रवक्ता संगम मिश्रा, पूर्णिमा, अभिनव विद्या मंदिर उदितपुर के व्याकरण के मूर्धन्य विद्वान इंद्रसेन मिश्रा, महाजनी संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय बृजमनगंज से बृजेश दुबे प्रधानाचार्य, व्याकरण के शिक्षक प्रेमनारायण, सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका चंद्रकला मिश्रा, कंपोजिट विद्यालय मथुरानगर की प्रधानाचार्य आशालता, पूनम रहे।
संस्कृत गौरव परीक्षा में कुल 82 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया मुख्य विद्यालय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज आनंदनगर, लुंबिनी संस्कृत विद्यालय फरेन्दा खुर्द, सरस्वती विद्या मंदिर, जयपुरिया कंपोजिट विद्यालय मथुरानगर सहित अन्य विद्यालयों की सहभागिता रही।
प्रतियोगिता दो स्तर में हुई। जिसमे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी निम्न प्रकार हैं।
जूनियर वर्ग – अंशु चौरसिया प्रथम, अम्बिका द्वितीय, विष्णु तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर वर्ग – विशाल प्रथम, साक्षी द्वितीय, सुनैना तृतीय स्थान पर रहीं।



