उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मंत्रा एप पर दर्ज करें सभी प्रसूताओ का ब्यौरा।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

 

महाराजगंज डिप्टी सीएमओ डॉक्टर वीर विक्रम सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉक्टर केपी सिंह शुक्रवार को सदर सीएचसी के प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। एएनएम और स्टाफ नर्सो को निर्देशित किया कि सभी प्रसुताओं का ब्यौरा मंत्रा ऐप पर जरूर दर्ज करें ।डिप्टी सीएमओ डॉ वी वी सिंह ने सबसे पहले प्रसव कक्ष का परीक्षण किया जहां पर कक्षा का में साफ सफाई और अन्य गर्भवती महिलाओं को बैठने की व्यवस्था ठीक पाई गई। संस्थागत प्रसव की जानकारी ली तो बताया गया की जनवरी माह में 70प्रसव कराया गया जबकि रजिस्टर में अवलोकन किया तो कई प्रसुताओं का विवरण मंत्रा ऐप पर दर्ज नहीं था, निर्देशित किया गया कि सभी प्रसुताओं का ब्यौरा बुरा मंत्रा ऐप पर समय से दर्ज होना चाहिए ,इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी ।डिप्टी सीएमओ सदर व सीएससी अधीक्षक डॉक्टर केपी सिंह के उपस्थित एएनएम को निर्देशित किया कि प्रसव कराने आने वाले सभी गर्भवती को बताएं कि वह अपना आधार कार्ड व बैंक पासबुक फोटो कॉपी तथा टीकाकरण कार्ड साथ लाएं। नवजात को जीरो डोजर हेपेटाइटिस बी, बीसीजी तथा पोलियो की खुराक अवश्य दें। दोनों अधिकारियों ने एएनएम को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड ,एमसीडी स्कैनिंग नियमित टीकाकरण ,ए एनसी मरीजो और गर्भवती महिलाओं का फॉलोअप करने के विशेष ध्यान दें। आशा और एएनएम नवजात शिशुओं का देखभाल करती रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!