उत्तर प्रदेशखेलब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

वार्डों के बीच हुए रोमांचक मैच देखें कौन कौन वार्ड जीते।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज (नगर) महराजगंज।

नगर पंचायत ,बृजमनगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित स्वर्गीय कमला देवी राधेश्याम मेमोरियल कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को चार मुकाबले खेले गए।

 

प्रतियोगिता में स्थानीय वार्डों और नगरों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें रोमांचकारी मुकाबले देखने को मिले।

 

– पहला मैच: वार्ड नंबर 13 ने वार्ड नंबर 8 को हराया, अरहान मैन ऑफ द मैच रहे

– दूसरा मैच: वार्ड नंबर 9 ने वार्ड नंबर 1 को हराया, प्रद्युम्न सिंह मैन ऑफ द मैच रहे

– तीसरा मैच: वार्ड नंबर 11 ने वार्ड नंबर 12 को हराया, देवेंद्र यादव मैन ऑफ द मैच रहे

– चौथा मैच: वार्ड नंबर 14 ने वार्ड नंबर 6 को हराया, मनमोहन मैन ऑफ द मैच रहे

 

मैचों की समाप्ति के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विजेता टीमों को प्रमाण पत्र देकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया एवं उत्साहवर्धन किया।

 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत बनाती हैं। जिसमें शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है

 

इस अवसर पर खेल आयोजक यश जायसवाल, मनोज जायसवाल, प्रद्युम्न सिंह, मुकेश मिश्रा, आशीष जायसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, जितेंद्र कुमार, बबलू सिंह, झिनक, श्याम मोदनवाल सहित अन्य सहयोगी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!