एक ही रात दों ग्राहक सेवा केन्द्र पर लाखों की हुई चोरी

भैया फरेंदा, स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
एक ही रात में दों ग्राहक सेवा केन्द्र पर चोरों ने बोला धावा, लाखों रुपए नगदी उड़ाया। बताया जाता है कि कोल्हुई थाना क्षेत्र के जोगियाबारी चौकी से सटे एकसड़वा चौराहे पर बीती रात चोरों ने दो जन सेवा केंद्रों पर धावा बोल कर चौकी पुलिस के गस्त की पोल खोल दिया। जहा एक तरफ चौराहे पर चोरी की घटना से दुकानदार सहम गए है वही चौकी पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा होता दिख रहा है।एकसड़वा चौराहे पर स्थित राम जानकी शिव मंदिर से सटे कटरे में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र स्थित है जिसके संचालक उमेश प्रसाद ने आरोप पत्र के जरिए बताया कि गुरुवार शाम को हम केंद्र बंद कर के घर चले गए सुबह में जब केंद्र खोलने आए तो वहा देखा शटर उठा हुआ है जिसके बाद अंदर जाकर कैस बॉक्स देखा तो वो टूटा हुआ था। उमेश के मुताबिक कैश बॉक्स में रक्खा हुआ 1 लाख 74 हजार रुपए गायब है।उसी रात उसके बगल में जन सेवा केंद्र के सामने अक्षय कुमार जन सेवा केंद्र चलाते है उसमे भी चोरों ने धावा बोला है फिलहाल उस दुकान में चोरों को ज्यादा कैश नही मिला उक्त दुकान मालिक के मुताबिक तीन से चार हजार रुपये की चोरी हुई है । एक ही रात में चौकी से सटे दो दुकानों में चोरी की घटना होने से चौराहे के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। लोगो के मन में ये सवाल खड़ी हो रही है की जब चौकी से सटे ही दुकानों पर चोरी हो जा रही है तो क्या स्थानीय पुलिस गस्त कर रही थी या आराम फरमा रही थी। फिलहाल घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।इस सम्बंध में कोल्हुई थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया जांच पड़ताल की जा रही है।



