पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के लिए दिए सख्त निर्देश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा जनपद की समस्त थानों में लंबित एवं प्रचलित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई। पुलिस कार्यालय में सर्कल सदर, निचलौल एवं फरेंदा की समस्त विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित कर विगत 6 माह से अधिक समय से लंबित मामलों का विस्तार पूर्वक समीक्षा की गया ,इस दौरान प्रत्येक विवेचना की प्रगति , वांछित एवं वारंटियों, आरोपियों की गिरफ्तारी अपहर्ताओं की बरामदगी तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष चर्चा की गई ।पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी जांच अधिकारी विवेचनाओं को समयबद्ध ,पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से पूर्ण करें। महिला अपराधों एवं संवेदनशील मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने पर विशेष बल दिया गया ।उन्होंने प्रत्येक लंबित प्रकरण की वर्तमान स्थिति ,विवेचना में हुई प्रगति, देरी के कारणों एवं आवश्यक कार्यवाही की बिंदुवार जानकारी प्राप्त की। विवेचना को साक्ष्य का वैधानिक संकलन गवाहों के बयान समय से दर्ज करने का चार्जशीट को तथ्यपरक व मजबूत बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए ।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता का पुलिस पर विश्वास बनाए रखने के लिए विवेचनाओं का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अत्यंत आवश्यक है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



