सीएमओ के निरीक्षण में गैरहाजिर मिली दो सी एच ओ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुमार चौधरी बुधवार छाया वीएचएसएनडी टीकाकरण का जायजा लेने फिल्ड में उतरे। सीएमओ के निरीक्षण में दो सीएचओ विनीता और पुनीता चौबे गैरहाजिर मिली। जिनका एक दिन का मानदेय बाधित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ के साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह भी साथ रहे। निरीक्षण के क्रम में जब सीएमओ आयुष्मान आरोग्य मंदिर दरौली पहुंचे तो एएनएम पुनीता पटेल टीकाकरण कर रही थी जबकि सीएचओ विनीता गैरहाजिर रहीं । आयुष्मान आरोग्य मंदिर भिटौली पर निरीक्षण के दौरान एएनएम दीपिका शर्मा टीकाकरण करते मिली। यहां पर भी सीएचओ पुनीता चौबे गैरहाजिर मिली। आयुष्मान आरोग्य मंदिर धर्मपुर पर सीएचओ व एएनएम दोनों उपस्थित रहकर अपना काम कर रही थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरगंज के निरीक्षण के दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। यहां पर निरीक्षण की अवधि तक ओपीडी में 57 मरीजों सत्र पर नियमित एवं एचपीवी का इलाज किया जा चुका था। जबकि पांच
संस्थागत प्रसव कराए गए थे। मंसूरगंज अस्पताल व परिसर में गंदगी देखने को मिली। इसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांगी बाजार में भी
गंदगी देखने को मिली। गांगी बाजार पीएचसी पर ओपीडी में 35 मरीजों का इलाज किया गया था। छूटे लाभार्थियों को चिन्हित कर कराएं नियमित टीकाकरण – छाया वीएचएसएनडी सत्र पर उपस्थित एएनएम को निर्देशित करते हुए सीएमओ डॉ चौधरी ने बताया कि बच्चों को बारह प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए शत प्रतिशत नियमित टीकाकरण जरूरी है। टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों तथा गर्भवती को चिन्हित कर टीकाकरण कराएं। टीकाकरण के बाद लाभार्थियों का ब्यौरा यू-विन पोर्टल पर जरूर अपलोड करें। एचपीवी पर भी बढ़ाएं विशेष फोकस सीएमओ ने बताया कि बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से 14से 15वर्ष के किशोरियों को एचपीबी का टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को सभी सत्रों पर वैक्सीन तथा अन्य लाजिस्टिक्स की विशेष व्यवस्था करके सभी एएनएम को इसपर विशेष फोकस बढ़ाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए।



