फतेहपुर

भेड़ों बकरी बकरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, छह साथी गिरफ्तार

खखरेरू/फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंजना कबीर गांव के पास बीती रात लगभग एक बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने भेड़-बकरी चोरी करने वाले गिरोह के एक शातिर बदमाश को गोली लगने से घायल कर गिरफ्तार किया, जबकि उसके छह साथियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से चोरी में प्रयुक्त पिकअप, छोटा हाथी, स्विफ्ट कार, अवैध तमंचा, कारतूस तथा बड़ी संख्या में भेड़-बकरियां बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार 29 जनवरी की रात थाना खखरेरू पुलिस अंजना कबीर गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कनवार की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक स्विफ्ट कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान शोएब कुरैशी उर्फ शिबू (22) पुत्र मोहम्मद नवाब, निवासी बहलोलपुर ऐलई, थाना खागा, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई। उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद बरामद हुए। स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP78 CB 5910 से तीन भेड़ भी बरामद की गईं। घायल बदमाश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

पूछताछ व निशानदेही पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसके छह अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन संख्या DL 01 AL 0380, एक लोडर/छोटा हाथी संख्या UP 71 BT 0331 तथा दोनों वाहनों से 22 भेड़ और 7 बकरे बरामद किए गए।

गौरतलब है कि 27 जनवरी की रात बरैयपुर गांव के पास बनी पानी की टंकी के पास से बदमाशों ने 35 भेड़ों की चोरी की थी। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संभावित मार्गों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और खखरेरू व गाजीपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में चोरी में प्रयुक्त वाहनों सहित आधा दर्जन से अधिक बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपी इमरान पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम सेमरामऊ थाना गाजीपुर संदीप पुत्र प्रभु अखिलेश पुत्र धुक्कड निवासी विजय नगर कस्बा खखरेरू सोहेल उर्फ गुड्डू निवासी बहलोलपुर ऐलई थाना खागा रियासत पुत्र रिफाकत निवासी ऐरांवां थाना सुल्तानपुर घोष अमीर हम्ज़ा पुत्र महबूब निवासी बहुवा थाना ललौली जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर भागने वाला आरोपी धाता थाना क्षेत्र के अजरौली गांव निवासी राजू पुत्र श्रीनाथ बताया जा रहा है पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर ले भेजने की कार्रवाई की है।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!