फतेहपुर

शमशान की सुरक्षित ज़मीन पर दबंगों ने चलाया हल, ग्राम प्रधान ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

खखरेरू / फतेहपुर धाता विकासखंड के ग्राम पंचायत घरवासीपुर में शमशान के लिए सुरक्षित भूमि पर दबंगों द्वारा दोबारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान पति पंकज सिंह पटेल ने खागा उप जिलाधिकारी सहित स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

ग्राम प्रधान पति पंकज सिंह पटेल ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम सभा की गाटा संख्या 319/930 शमशान के लिए सुरक्षित भूमि है। वर्ष 2024 में इस भूमि पर गांव के चन्द्रभान सोनी पुत्र गंगा प्रसाद एवं गणेश प्रसाद पुत्र चन्द्रभवन ने कब्जा कर लिया था। उस समय राजस्व विभाग की कार्रवाई के बाद उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए ग्राम प्रधान को ग्रामीणों — भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, विनोद प्रसाद सिंह, नीरज सिंह, रामसूरत सिंह, यसवंत सिंह आदि के हस्ताक्षर के साथ सुपुर्दगी दी गई थी।

इसके बावजूद रविवार को चन्द्रभान व गणेश प्रसाद द्वारा पुनः ट्रैक्टर चलवाकर भूमि को जोता गया और कब्जा करने का प्रयास किया गया, जिससे गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

इस संबंध में खागा के उप जिलाधिकारी अभिनीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए राजस्व टीम भेजी जाएगी। जांच के बाद यदि कब्जा अवैध पाया गया तो भूमि को पुनः कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!