प्राथमिक विद्यालय पड़रापर में वार्षिक उत्सव व छात्र सम्मान समारोह आयोजित
खखरेरू फतेह पुर नगर पंचायत खखरेरू अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पड़रापर में वार्षिक उत्सव एवं छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव की मौजूदगी में नवोदय प्रवेश परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय में आयोजित समारोह में शिक्षकों की उपस्थिति में कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 55 छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्र रसिक सिंह, प्रीतिका सिंह और महक को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। जीवा देवी ने 75 जिलों के नाम बताए, जबकि छात्र अनिल कुमार ने देश की सभी राजधानियों के नाम सुनाकर उपस्थित लोगों की सराहना प्राप्त की।
कार्यक्रम में एसआरजी राधेश्याम दीक्षित, जयचंद पांडेय, एआरजी प्रदीप सिंह, अजय सिंह (इंचार्ज अध्यापक), चचीडा, बृजेश सिंह, दिनेश सिंह, नीरज सहित अन्य शिक्षक व गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।


