उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर उपाध्याय को मातृ शोक ।
माता जी के अचानक निधन से परिवार दुखी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज क्षेत्र के रायपुर पंडित निवासी डॉक्टर उमाशंकर उपाध्याय की 75 वर्षीय मां का निधन हो गया। आज सायं काल लगभग 8.30 बजे अचानक डॉक्टर उपाध्याय की मां की तबीयत खराब हो गइ। घर के लोग जब उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जा रहे थे, परन्तु अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई । डॉक्टर उपाध्याय की मां अपने पीछे पति, दो पुत्र और एक पुत्री एवं पूरा भरा पुरा परिवार छोड़ गई। इस खबर को सुनते ही अनेकों शुभचिंतक इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को ढाढस बधाने पहुंच गए। पत्रकार विनय पाठक, सुभाष यादव, कुलदीप कुमार, शिव प्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद गौड़, इनामुल्लाह खान, सौरभ जायसवाल, गौरव जायसवाल, सी यस गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया है।



