उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

शिक्षक नागेंद्र चौरसिया को कर्मयोगी सम्मान।

शिक्षकों में हर्ष।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज ।

 

नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित वार्ड नंबर नारायनपुर के शिक्षक नागेंद्र चौरसिया जो मोहनगढ़ प्राथमिक पीएम श्री विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं जिन्हें आज कर्म योगी शिक्षक सम्मान से नवाजा गया

श्री चौरसिया विद्यालय में उत्कृष्ट शिक्षक कार्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य किया है। इसीलिए नगर पंचायत में वे पर्यावरण के एंबेसडर भी है ।उन्हें यह सम्मान लखनऊ के नेडा प्रशिक्षण संस्थान ने प्रदान किया है।

मुख्य अतिथि मुकेश कुमार मेश्राम , आई ए एस,(प्रमुख सचिव पशुपालन दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन) तथा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह (पूर्व बेसिक शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश )और प्रदीप कुमार सिंह (संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल )ने इस सम्मान से नवाजा है ।

श्री चौरसिया को कर्मयोगी सम्मान 2025 प्राप्त होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुश्री रिद्धि पांडेय ,खंड शिक्षा अधिकारी बृजमनगंज अगणित कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी,उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, जिला मंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्रा, संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक ,पंकज गुप्ता ,एवं जिला मंत्री विनय कुमार पाठक आदि लोगों ने उनके इस सफलता पर बधाई दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!