उत्तर प्रदेशमहाराजगंजशिक्षा

पूजापाठ के साथ त्रिवर्षीय बीए एलएलबी कक्षा का किया गया शुभारंभ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज
आज दिन सोमवार को मनु लॉ कालेज, निचलौल, जनपद महराजगंज में पंचवर्षीय बी०ए० एल-एल०बी० एवं त्रिवर्षीय एल-एल०बी० सत्र- 2025-26 के कक्षाओं का शुभारम्भ छात्र/छात्राओं को तिलक लगाकर तथा बैग, आई०डी० कार्ड एवं लाइब्रेरी कार्ड का वितरण कर किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में महाविद्यालय के निदेशक डॉ० दिनेश कुमार सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने सम्बोधन में निदेशक जी ने छात्रों से महाविद्यालय में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का लाभ लेते हुए अध्ययन कर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में न्यायिक अधिकारी एवं विधि अधिकारी के रूप में अपने भविष्य को सुरक्षित करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर महविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अखिलेश्वर राय तथा उप प्राचार्य डॉ० रुद्रेश कुमार ने अपने सम्बोधन में नियमित अनुशासित होकर अध्ययन करने हेतु छात्रों को प्रेरित किया। महाविद्यालय के समस्त सहायक आचार्यगण ने नवागत छात्र/छात्राओं को आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य रविन्द्र यादव ने किया जिसमें समस्त कर्मचारीगण तथा छात्र/छात्राएँ व अभिभावक उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!