उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा में रेलवे लाइन पर क्षत विक्षत शव बरामद।

स्थानीय पुलिस कर रही तहकीकात।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

लेहड़ा हाल्ट स्टेशन के पास ट्रेन से कटा एक अज्ञात शव मिला जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई प्रारम्भ कर दी है। शव का आस पास के लोगों से पहचान करवाया गया लेकिन पहचान नहीं हो पाई चेहरा पूर्ण रूप से कटा हुआ है शव तीन टुकड़ों में कटा होने के कारण भी पहचान में मुश्किल हो रही है, मृतक के जेब से टिकट मिला जिसका प्रिंट मिट गया है। शव के निकट से एक पासपोर्ट साइज फोटो मिला है संभवतः फोटो मृतक का है जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। स्थानीय पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है मृतक का हुलिया -दोहरा मजबूत जिस्म, रंग गोरा, पहनावा – हल्का गुलाबी शर्ट, नीला जीन्स व दाहिने हाथ में कलावा, बीच की अंगुली में अंगूठी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!