बच्चों के विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट, एक महिला घायल
खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के पौंली गांव में बच्चों के बीच साइकिल चलाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद महिलाओं के बीच मारपीट में बदल गया। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता तहसीन बानो ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 मई की शाम करीब 6 बजे उनका बेटा हस्सान घर के पास स्थित तालाब किनारे साइकिल चला रहा था। उसी दौरान पड़ोस की रोशमा बानो का बेटा उस्मान भी वहां साइकिल चला रहा था। आरोप है कि उस्मान की साइकिल की टक्कर से हस्सान तालाब में गिरकर घायल हो गया।
बेटे के चोटिल होने की जानकारी मिलने पर तहसीन बानो शिकायत करने रोशमा बानो के घर पहुंचीं। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर रोशमा बानो के साथ सजदा बानो, हलीम बानो और मोहम्मद अकिल ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से तहसीन बानो की पिटाई कर दी, जिससे उनके दाहिने हाथ सहित शरीर में अंदरूनी चोटें आईं।
थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मेरे संज्ञान में नहीं है तहरीर मिलने पर जांच करके उचित कार्रवाई किया जाएगा



