अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
चोर का अफवाह फैला कर युवक की पिटाई,केस दर्ज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।
थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सौरहा में चोरों की अफवाह फैलाकर शौच के लिए निकले एक युवक को मारने पीटने का मामला प्रकाश में है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस अग्रिम कार्यवाई में लगी हुई है।
इस मामले में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सौरहा खास निवासी अंगद बीते रविवार की रात शौच के खेत में गए थे। इसी बीच चोरों की अफवाह फैलाकर कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष से मिले तहरीर के आधार पर सचिन, जतन एवं दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर नामित आरोपितों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।



