LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबिहारब्रेकिंग न्यूज़

चिताखाल में पकड़ी गयी शराब लदी कार,रहस्यमय हाल में चालक फरार

मेहरौना बार्डर पर रोज होती है सघन चेकिंग

स्वाभिमान जागरण देवरिया

यूपी -बिहार बार्डर के इलाके से रोज भारी मात्रा में बिहार को शराब तस्करी होती है। मंगलवार को यूपी से शराब लदी एक कार को गुठनी पुलिस ने पकड़ लिया। चिताखाल गाँव के पास जब पुलिस ने कार को पकड़ा तो चालक रहस्यमय हाल में फरार हो गया। यूपी से यह कार किस रास्ते बिहार में प्रवेश की इसपर तमाम चर्चा हो रही है। चुंकि लार थाना क्षेत्र के मेहरौना बार्डर पर निरंतर पुलिस की चेकिंग होती है जबकि चनुकी पुल व खरवनिया पुल पर पुलिस की नियमित चेकिंग नहीं होती इस लिए इसका लाभ शराब तस्कर खूब उठा रहे हैं। देवरिया जिले के खाम पार, श्रीराम पुर, बनकटा थाना क्षेत्रों से आये दिन बिहार को शराब तस्करी की खबरें आ रहीं हैं।

गुठनी पुलिस ने मंगलवार की शाम एक बड़ी कार्रवाई किया। पुलिस ने लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब के साथ एक लग्जरी कार को जप्त किया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय स्रोतों से सूचना मिली थी कि श्रीकरपुर चेकपोस्ट के रास्ते मैरवा की ओर शराब से लदी एक कार जा रही है। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुठनी–मैरवा मुख्य मार्ग पर चिताखाल गांव के समीप सघन वाहन जांच शुरू कर दी।इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को आते देखा। पुलिस को देखकर चालक घबरा गया और वाहन को सड़क किनारे लगाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब की भारी मात्रा बरामद हुई। शराब की सभी पेटियों को जब्त कर कार के साथ उसे स्थानीय थाना लाया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब की बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। प्राथमिक जांच के अनुसार यह शराब क्षेत्र में खपाने या सीमाई इलाके के माध्यम से अन्य जिलों तक पहुंचाने की योजना थी। पुलिस कार के नंबर के आधार पर वाहन स्वामी तथा तस्कर की पहचान करने में जुटी है। आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में ऐसे तस्करों पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!